
चार राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। झारखंड के घाटशिला (सु) निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट मिला है।
जम्मू-कश्मीर उपचुनाव
जम्मू-कश्मीर के बडगाम (निर्वाचन क्षेत्र 27) सीट से आगा सैयद मोहसिन को बीजेपी ने टिकट दिया है। वहीं, नगरोटा (निर्वाचन क्षेत्र 77) से देवयानी राणा को उम्मीदवार बनाया गया है।
झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना
झारखंड में बाबूलाल सोरेन घाटशिला (सु) निर्वाचन क्षेत्र (45) से उपचुनाव लड़ रहे हैं। बाबूलाल सोरेन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे हैं। वहीं,ओडिशा में जय ढोलकिया नुआपाड़ा (निर्वाचन क्षेत्र 71) उपचुनाव के लिए उम्मीदवार हैं। तेलंगाना में लंकाला दीपक रेड्डी जुबली हिल्स (निर्वाचन क्षेत्र 61) से उपचुनाव लड़ रहे हैं।
