
जम्मू-कश्मीर न्यूज़: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भारतीय जवानों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। 7 नवंबर को खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान चलाया गया था।
मुठभेड़ में अंधाधुंध गोलीबारी
जानकारी के अनुसार, सतर्क जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। इसी दौरान आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगने पर गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। बताया जा रहा है कि इलाके में अभी भी कई आतंकवादी सक्रिय हैं और मुठभेड़ की स्थिति बनी हुई है।
