पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बीते दिनों सीमा पर भीषण झड़प देखने को मिली थी। इन झड़पों में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है। अफगान तालिबान ने बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है और उनके हथियारों को भी जब्त कर लिया है। एक हैरान कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है जब तालिबान के लड़ाके पाकिस्तानी टैंक को ले जाते हुए देखे गए हैं।

पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच 48 घंटे के अस्थायी सीजफायर पर सहमति बनी है। हालांकि, सीजफायर से पहले ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए जिसमें अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी स्पिन बोल्डक प्रांत की सड़कों पर टैंकों को दौड़ते हुए दिखाया गया। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि तालिबान के लड़ाकों ने बुधवार को सीमा टकराव के दौरान पाकिस्तानी सेना के टैंकों पर कब्जा कर लिया था
इस बात को कंफर्म किया है कि पाकिस्तानी हथियार और टैंक को जब्त किया गया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा- “अफगान बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दिया, जिसमें बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, पाकिस्तानी हथियार और टैंक जब्त किए गए
पाकिस्तान ने तालिबान के दावे का खंडन करते हुए कहा है कि वीडियो में देखे गए टैंकों का मॉडल उसकी इन्वेंटरी का हिस्सा नहीं था। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो न्यूज के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा- “वे वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने एक पाकिस्तानी टैंक पर कब्जा कर लिया है; हमारी इन्वेंटरी में वे टैंक नहीं हैं।
