
महिला विश्व कप 2025 फाइनल रिएक्शन: टीम इंडिया ने इस महिला विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हरा दिया। इस ऐतिहासिक जीत में पुरुष क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल हुए। रोहित शर्मा फाइनल मैच देखने के लिए खासतौर पर मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंचे थे। भारत की इस जीत के बाद रोहित शर्मा की आंखों में खुशी के आंसू देखने को मिले, वहीं विराट कोहली ने भी महिला टीम के लिए एक भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दीं
भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। 52 साल पुराने महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीती। उन्होंने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम को 52 रनों से हराया। जीत के बाद भारतीय टीम को इनाम भी दिया गया है।
