
गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा अधिकारिक रूप से कर दी गई है। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के दावेदार शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। लंबे समय से नए अध्यक्ष का इंतजार था यह अति पिछड़ा वर्ग से होने की सबसे अधिक संभावना नजर आती है। शनिवार को चुनाव कराया जाएगा
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा अधिकारिक रूप से कर दी गई है। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के दावेदार शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। लंबे समय से नए अध्यक्ष का इंतजार था, यह अति पिछड़ा वर्ग से होने की सबसे अधिक संभावना नजर आती है।
शनिवार को चुनाव कराया जाएगा
चुनाव अधिकारी विधायक उदय कानगड के अनुसार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए शुक्रवार को नामांकन भरा जा सकेगा। इसी दिन नामांकन की जांच व नाम वापसी होगी। एक से अधिक दावेदारों के नामांकन आते हैं, तो शनिवार को चुनाव कराया जाएगा। इसी दिन नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
