
भूकंप के झटके पिछले कुछ दिनों से कई देशों में आ रहे हैं। भूकंप विज्ञानियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह दक्षिणी फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। होनोलूलू स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र से समुद्र में 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक लहरें उठने की संभावना है। हालांकि, सुनामी का कोई बड़ा खतरा नहीं है।
लोगों में दहशत
भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि घर और दुकानें किसी पेड़ की तरह हिलते हुए दिखाई दिए। दुकानों में रखा सारा सामान नीचे गिर गया। भूकंप के झटकों के चलते फिश एक्विरियम से पानी नीचे गिरता हुआ साफ दिख रहा है। लोगों में दहशत का माहौल हो गया।
भूकंप की तीव्रता बहुत अधिक आंकी गई है। इसके चलते समुद्र में ऊंची लहरे उठने की संभावना है। भूकंप के चलते अभी तक कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी ने इस भूकंप को लेकर अधिक जानकारी दी है। एनसीएस ने बताया कि फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में ये भूकंप आया है। इस भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर की गहराई पर रहा है। हालांकि, एनसीएस ने भूकंप की तीव्रता 7.3 रिक्टर स्केल बताई है।
