मोहन भागवत का एमपी दौरा, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 500 पुलिस जवान
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दो दिवसीय दौरे को लेकर सतना और मैहर कलेक्टरों ने दोनों शहर नो-फ्लाइंग जोन घोषित किए हैं। भागवत की सुरक्षा में 500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

आज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के दो दिवसीय दौरे हैं, जिसे देखते हुए दोनों जिलो के कलेक्टरों ने पूरे इलाके को रेड जोन के साथ-साथ नो-फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। जारी आदेश के तहत 4 अक्टूबर शनिवार की सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून उड़ाने तक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 4 और 5 अक्टूबर को सतना और मैहर दौरे पर हैं। उनकी सुरक्षा के लिए जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दोनों जगहों पर करीब 500 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इनमें सतना में 350 और मैहर में 150 जवान शामिल हैं।
जानें भागवत के कार्यक्रम
संघ प्रचार प्रमुख विनोद कुमार ने बताया कि वे 3 अक्टूबर को नागपुर से इतवारी-रीवा ट्रेन से रवाना हुए हैं, जो आज यानी 4 अक्टूबर की सुबह कुछ देर में मैहर पहुंचेंगे। यहां वो सबसे पहले मां शारदा देवी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वो अपने दौरे की शुरुआत करेंगे।
