
अहमदाबाद में मार्टिनोज पिज्जा का यूनवर्सिटी रोड पर एक दिन पहले पिज्जा आउटलेट खुला था। तो इसकी फ्रेंचाइजी लेने वालों ने आउटलेट को फेमस बनाने के लिए पहले दिन फ्री में पिज्जा बांटा। संचालकों का फ्री में पिज्जा बांटना महंगा पड़ गया।
अहमदाबाद में प्रहलाद नगर में मार्टिनोज का आउटलेट खुलने पर संचालकों ने इस फेमस करने के लिए फ्री में पिज्जा का देने का ऐलान किया। फ्री में पिज्जा मिलने की सूचना पर लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा। आउटलेट के बाहर नोटबंदी के दिनों की तरह लाइन लग गई। संचालकों का फ्री पिज्जा देने का दांव ठीक लगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा उमड़ी भीड़ में साफ-सफाई का नियम टूट गया। लोगों ने मार्टिनोज के नए खुले आउटलेट से पिज्जा लेकर दावत उड़ाई। लोगों के पिज्जा पार्टी करने पर दूर तक गंदगी फैली और ट्रैफिक की समस्या भी खड़ी हुई
