
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान कई अहम रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स की मौजूदगी में हुए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान कई अहम रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स की मौजूदगी में हुए। कैनबरा स्थित संसद भवन में राजनाथ सिंह और रिचर्ड मार्ल्स ने वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग में तेजी से हो रही प्रगति की सराहना की और वार्ता को उपयोगी, दूरदर्शी और रणनीतिक समन्वय को आगे बढ़ाने वाला बताया
