
रत के खिलाफ अपनी टैरिफ नीतियों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार आलोचना झेल रहे हैं। ट्रंप को अमेरिका के अंदर ही भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल के दिनों में करीब 2 दर्जन अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को चिट्ठी लिखी है और भारत के साथ बिगड़े रिश्तों को सुधारने की सलाह दी है।
अहंकार और पाकिस्तान से मिले थोड़े पैसों के लालच’ में भारत के साथ अमेरिका के 40 साल के रणनीतिक संबंधों को खत्म कर दिया है। इमैनुएल ने कहा कि यह ना सिर्फ एक राजनयिक भूल है बल्कि एक ऐसी रणनीतिक गलती भी है जिसका फायदा चीन ने उठाया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने संबंधों को बर्बाद कर दिया है।
पाकिस्तान पर मेहरबान हैं ट्रंप?
रहम इमैनुएल ने पाकिस्तान के प्रति ट्रंप के दोस्ताना रवैये पर सवाल उठाए हैं। रहम ने कहा कि उनके बेटे को पाकिस्तान से पैसे मिल रहे है इसीलिए ट्रंप मेहरबान हैं।
40 साल की मेहनत बर्बाद कर दी’
इमैनुएल ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका के लिए भारत मैन्युफैक्चरिंग और तकनीक और यहां तक कि सैन्य मामलों में भी चीन के खिलाफ एक बड़ा हथियार हो सकता था। उन्होंने कहा, “अमेरिका की पिछली सरकारों ने 40 सालों से रिश्तों को मजबूत बनाया और अमेरिका के राष्ट्रपति ने इसे बर्बाद कर दिया है,
