
पाकिस्तान ने पिछले महीने एक अमेरिकी कंपनी के साथ कर्ज में डूबे देश के खनिज संसाधनों की खोज और विकास के लिए हुए समझौते के बाद, अमेरिका को दुर्लभ मृदा और महत्वपूर्ण खनिजों की अपनी पहली खेप भेज दी है। इस सौदे और खेप के बाद पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अमेरिका के साथ हुए “गुप्त सौदों” पर चिंता जताई है। डॉन अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका को भेजी गई खेप में एंटीमनी, कॉपर कॉन्संट्रेट और नियोडिमियम व प्रेजोडायमियम जैसे दुर्लभ मृदा तत्व शामिल हैं।
सितंबर में हुआ था समझौता
सितंबर में पाकिस्तानी सैन्य इंजीनियरिंग शाखा, फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन (एफडब्ल्यूओ) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए था। समझौते के तहत पाकिस्तान में खनिज प्रसंस्करण और विकास सुविधाएं स्थापित करने के लिए लगभग 50 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा
पाकिस्तान की सच्चाई
पाकिस्तान की खनिज संपदा का अनुमान लगभग 6 ट्रिलियन डॉलर लगाया जाता है, जो इसे दुनिया के सबसे संसाधन संपन्न देशों में से एक बनाता है। हालांकि, कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां वादा किए गए खनिज संपदा को पाने में विफल रहने के कारण पाकिस्तान छोड़कर भाग गई हैं।
