
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हेल्थ रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है। ट्रंप ने ‘वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर’ में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई थी। इसके बाद उनके शरीर के विभिन्न पैरामीटरों की रिपोर्ट सामने आई है। ट्रंप के दिल को लेकर डॉक्टरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। डॉक्टरों ने बताया कि ट्रंप का दिल पूरी तरह स्वस्थ है और मौजूदा आयु से 14 साल अधिक जवां है।
अमेरिका ने ईरानी शासन की “दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों” को अंजाम देने के लिए उपयोग किए जा रहे धन को रोकने के उद्देश्य से लगभग 40 संस्थाओं, व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इसके साथ ही अमेरिकी वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने ईरानी पेट्रोलियम और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) का वैश्विक बाजारों में निर्यात करने में शामिल 50 से अधिक संस्थाओं, व्यक्तियों और जहाजों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।
इन 8 भारतीयों पर भी लगाया बैन
अमेरिकी सूच में आठ भारतीय नागरिकों के नाम भी शामिल हैं। इन्हें अमेरिका की “स्पेशलली डेजिग्नेटेड नेशनल्स (SDN) और ब्लॉक्ड पर्सन्स” की सूची में डाला गया है। इस सूची में शामिल लोग और कंपनियां अमेरिकी नागरिकों के साथ व्यापार नहीं कर सकते, और उनके अमेरिका में प्रवेश पर भी प्रतिबंध है।
