
इस बैठक के दौरान, दोनों देशों ने रक्षा सहयोग पर एक नए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जो भविष्य में रक्षा साझेदारी को और मज़बूत करेगा। इस समझौते के तहत, भारत और इज़राइल अब उन्नत तकनीक साझा करेंगे।भारत और इज़राइल रक्षा सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच संयुक्त कार्य समूह (JWG) की 17वीं बैठक तेल अवीव में हुई, जहाँ कई प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और इज़राइल के रक्षा महानिदेशक, मेजर जनरल (रिजर्व) अमीर बराम ने की।
नई रक्षा प्रणाली संयुक्त रूप से विकसित करेंगे
इस बैठक के दौरान, दोनों देशों ने रक्षा सहयोग पर एक नए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जो भविष्य में रक्षा साझेदारी को और मज़बूत करेगा। इस समझौते के तहत, भारत और इज़राइल अब उन्नत तकनीक साझा करेंगे, नई रक्षा प्रणालियों का संयुक्त रूप से विकास और निर्माण करेंगे और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा तथा अनुसंधान एवं विकास जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। बैठक में, दोनों पक्षों ने अब तक के अपने सहयोग के महत्वपूर्ण लाभों को स्वीकार किया। आतंकवाद जैसी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने पर भी ज़ोर दिया गया। विश्वास और साझा सुरक्षा हितों पर आधारित भारत और इज़राइल की रक्षा साझेदारी और गहरी होती जा रही है।
डोभाल और गिदोन सार के बीच महत्वपूर्ण बैठक
भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और इज़राइली विदेश मंत्री गिदोन सार के बीच मंगलवार को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। दोनों नेताओं ने आतंकवाद से निपटने और साझा सुरक्षा चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। गिदोन सार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “भारत के एनएसए अजीत डोभाल से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ।”
