
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के भारत दौरे और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताने से पाकिस्तान भड़क गया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने काबुल पर हवाई हमला किया, जिसका अफगान सेना ने तुरंत जवाब दिया। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी सीमा और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करेगा।
तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया है। यह सुनकर पाकिस्तान आपा खो बैठा और काबुल पर एयर स्ट्राइक कर दी। अफगानी सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और अब पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी भी दी गई है।
क्यों तिलमिलाया पाकिस्तान?
बता दें कि भारत दौरे पर मुत्ताकी ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। दोनों देशों ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा बयान जारी किया था, जिसमें जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा बताया गया था। इस बैठक में भारत-अफगानिस्तान को पड़ोसी देश कहा गया था, क्योंकि अफगानिस्तान की सीमा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से लगती है।
अफगानिस्तान के इस रुख पर पाकिस्तान आगबबूला हो उठा और पाक सरकार ने फौरन अफगानिस्तान के राजदूत को समन भेज दिया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, “तालिबान कश्मीरी लोगों के बारे में नहीं सोच रहा है। यह न सिर्फ इतिहास बल्कि उम्माह के साथ भी अन्याय है।”
