
Earthquack News: शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से लेकर बांग्लादेश तक तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 5.6 थी, जो गंभीर कैटेगरी में आती है। भूकंप के झटके पूरे पश्चिम बंगाल और ढाका में महसूस किए गए।
पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक तेज़ भूकंप से लोग सहम गए,
गौरतलब है कि सुबह-सुबह पाकिस्तान में भी तेज़ भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 5.7 दर्ज की गई। इसका असर अफ़गानिस्तान तक देखा गया। हालांकि, उसके बाद बांग्लादेश समेत भारत के पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि भारत और बांग्लादेश में भूकंप की तीव्रता 5.7 दर्ज की गई। इसका केंद्र 10 km. गहराई पर था।
