
पाकिस्तान की आर्मी पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर समेत 11 सैनिक मारे गए हैं। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई प्रांत में हुआ है। पाकिस्तान तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि यह अभियान 7-8 अक्टूबर की रात को “फितना अल-खवारिज” से जुड़े आतंकवादियों की कथित मौजूदगी पर, अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत के ओरकजई जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया था। इस दौरान प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 19 आतंकवादी भी मारे गए हैं।
बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई है। बयान में आगे कहा गया है कि इलाके में किसी भी अन्य आतंकवादी को खत्म करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
TTP के बारे में जानें
अफगानिस्तान के तालिबान आंदोलन से जुड़ी हुई हैं, लेकिन यह संगठन स्वतंत्र रूप से पाकिस्तान में सक्रिय रहा है। इसकी स्थापना बैतुल्लाह महसूद ने की थी, जो दक्षिण वजीरिस्तान के प्रभावशाली नेता थे। संगठन कई छोटे-बड़े गुटों का गठजोड़ है। 2020 के बाद टीटीपी ने कई बिखरे हुए गुटों को फिर से एकजुट किया है।
