
ग्रेटर नोएडा एक्सीडेंट: घने कोहरे की वजह से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों की खबर सामने आई है। चक्रसेनपुर फ्लाईओवर पर तीन गाड़ियां और समाधिपुर फ्लाईओवर पर करीब एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी खराब गाड़ियों को सड़क से हटाकर सुरक्षित पार्क कर दिया। हालांकि, हादसे में किसी को चोट नहीं आई। ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है। इस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
