
जहरीले कफ सीरप से बच्चों की मौत के बाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या ये दवाइयां अन्य देशों को भी निर्यात की गई थीं। डब्ल्यूएचओ, कोड्रिफ कफ सीरप पर ‘वैश्विक चिकित्सा उत्पाद अलर्ट’ जारी करने पर विचार कर रहा है। भारतीय औषधि महानियंत्रक ने दवा उत्पादों के परीक्षण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सीरप के सेवन से 22 नौनिहालों की जान चली गई थी। इस मामले ने पूरे देश को हिला दिया है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत के अधिकारियों से जानना चाहा है कि क्या ये दवाईयां देश के बाहर भी गई थीं।
दरअसल, समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि विश्व स्वास्थ्य एजेंसी, अधिकारियों से आधिकारिक पुष्टि मिलने के बाद, कफ सीरप, कोल्ड्रिफ, पर ‘वैश्विक चिकित्सा उत्पाद अलर्ट’ जारी करने पर फैसला करेगी।
